पूरब टोला ढेरुआ गांव में एक बच्चे की डूबने से हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
(डेस्क|हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत अंतर्गत पूरब ढेरुआ गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पानी में डूबने से एक दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान हाफिज मो. नूरुद्दीन मियां के पुत्र नूर अख्तर 2 वर्ष के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, नूर अख्तर घर के आंगन में खेल रहा था। कुछ देर बाद जब वह नजर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घर के पीछे मिट्टी कटाव से बने एक गहरे गड्ढे में भरे पानी में बच्चा डूबा हुआ मिला। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को बाहर निकालकर इलाज के लिए ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता हाफिज मो. नूरुद्दीन मियां, दादी जुबेदा खातून और चाचा मोहम्मद आलम ने बताया कि घर के पीछे मिट्टी काटे जाने से गहरा गड्ढा बन गया था, जिसमें बारिश का पानी जमा था। इसी गड्ढे में गिरने से यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि अगर यह गड्ढा नहीं होता, तो उनके मासूम बच्चे की जान नहीं जाती। नूर अख्तर अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया रुस्तम अली समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। साथ ही प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
More Stories
काफी हंगामादार रही प्रखंड सूत्रीय बैठक
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में बुधवार को बीस सूत्री की सामान्य बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता...
सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक विभिन्न एजेंडा पर लगी मुहर
(डेस्क| बारसोई) बारसोई नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बिमला देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित...
अनुशासनहीनता के आरोप में लोजपा(रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
बलरामपुर (डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने संगठन में बढ़ती अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी विरोधी बयान देने...
गुरु पूर्णिमा पर मनिहारी गंगातट पर उमड़ी भीड़, सुविधाओं के अभाव से श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों...
गुरु पूर्णिमा पर मनिहारी के महर्षि मेही आश्रम में भंडारा, श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया पर्व
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी स्थित महर्षि मेही आश्रम में श्रद्धा और...
श्रावणी मेले को लेकर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज, सीओ-थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावणी मेले के मद्देनजर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की...
