May 30, 2026

21 सितंबर को रंगभूमि मैदान में लोजपा का नव संकल्प महासभा का आयोजन की तैयारी जोर-शोर से

Read Time:3 Minute, 24 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

आगामी 21 सितंबर को पूर्णिया रंगभूमि मैदान में लोजपा के तत्वावधान में नव संकल्प महासभा का आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। नव संकल्प महासभा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह बरारी विधानसभा के प्रभारी राजीव रंजन ने कदवा विधानसभा एवं बरारी विधानसभा में दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लोजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश के प्रधान महासचिव राजीव रंजन ने कदवा विधानसभा क्षेत्र के सागरथ, खेमपुर, कमरेली,मोहम्मदपुर,बिशनपुर,कुर्सेल में जनसंपर्क अभियान के क्रम में बड़ी बैठक को संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए लोजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन ने कहा कि आगामी 21 सितंबर को रंगभूमि मैदान पूर्णिया में लोजपा के तत्वधान में नव संकल्प महासभा का आयोजन किया जा रहा है।इस महासभा में मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, सांसद अरुण भारती, शांभवी चौधरी,राजेश वर्मा, बीना देवी आदि भाग लेंगे। इस महासभा कार्यक्रम को में कटिहार, पूर्णिया,अररिया,किशनगंज जिले से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। कदवा विधानसभा क्षेत्र से भी 10,000 से अधिक लोग इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। बरारी विधानसभा क्षेत्र से भी 10000 से अधिक लोग नव संकल्प महासभा में भाग लेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए लोजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन ने कहा कि 21 सितंबर को रंगभूमि मैदान पूर्णिया में ऐतिहासिक दिन माना जाएगा। नव संकल्प महासभा के आयोजन होने से सीमांचल क्षेत्रकी राजनीति गतिविधि को एक नया आयाम मिलेगा। नव संकल्प महासभा में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का संबोधन कई मायने में बहुत बड़ी बड़ा ऐलान होगा। बैठक में सच्चिदानंद पटेल, रवि शंकर वर्मा, धनजीत वर्मा, टिंकू मंडल, भजन मंडल, पंकज महतो, रंजीत श्रीवास्तव, संजीव मंडल, निरंजन मंडल, मनोज निराला, प्रकाश दास, सूरज पासवान, जयप्रकाश पासवान, मुन्ना पासवान, टिंकू वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Previous post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरिजो को किया फल वितरित
Next post 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,खपरैल सुबलजोत में स्वच्छ भारत अभियान-2025
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial