कालसर के नारियलबाडी़ गांव में गुंज संस्था की अगुवाई में स्वच्छता अभियान, लगाई गई झाडू
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत स्थित नारियल बाडी़ गांव में गुंज संस्था की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सड़क, गांव , मंदिर परिसर आदि सार्वजनिक स्थानों में साफ सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर दिलीप कुमार ने बताया कि गूंज संस्था जरूरतमंद गांव टोलो मोहल्लों आदि में जरूरतमंद लोगों की मदद करती है। इसी कड़ी में बुधवार को नारियलबाडी़ गांव में साफ सफाई अभियान चलाया गया है। जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बताया स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। स्वच्छ रहने से हम सेहतमंद और स्वस्थ रहेंगे। मौके पर दर्जनों महिलाएं हाथ में झाडू लेकर सड़कों, मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों में साफ सफाई करतीं नजर आई। जिसको लेकर संस्था के कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि लोगों के दैनिक दिनचर्या में स्वच्छता बहुत जरूरी है। जिससे लोग स्वस्थ व निरोग रहेंगे। लोगों के अंदर स्वच्छता का अलख जगाना ही संस्था का मुख्य उद्देश है। इस अवसर पर पींकी देवी सहित दर्जनों ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
