जनता दर्शन आयोजित प्रखंड प्रमुख नीलू देवी आदि ने सुना मामलों को किया निष्पादन
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के केलाबाडी़ गांव प्रखंड प्रमुख आवास पर जनता दर्शन का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दर्शन में घरेलू विवाद संबंधित मामलों को सुन कर उक्त मामलों का निष्पादन जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने बखूबी रूप से किया। प्रखंड क्षेत्रों से विभिन्न मामलों को लेकर आए आवेदन पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में समस्याओं को सुनकर मामलों का निष्पादन किया गया। जिसको लेकर रामपुर सरपंच अनिल कुमार मंडल व भाजयुमों जिला महामंत्री प्रशांत कुमार झा ने बताया कि क्षेत्रों में आम आवाम की समस्याओं को देखते हुए जनता दर्शन का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन देते हैं। मौके पर आवेदन के आधार पर उनकी समस्याओं का दोनों पक्षों के समक्ष निष्पादन किया जाता है। रामपुर पंचायत के दहियारगंज व गजियासंथाली गांव में भाई-भाई के बीच बंटवारे को लेकर विवाद चल रही थी। साथ ही भूमि विवाद में कई मामले को लेकर दोनों पक्षों को एक साथ बैठा कर दोनों के आपसी सामंजस्यता को ध्यान में रखते हुए मामलों का निष्पादन किया गया। प्रखंड प्रमुख आवास पर घरेलू समस्याओं के निदान को लेकर आयोजित जनता दर्शन में समाजसेवी गौतम कुमार, राजू मंडल, श्रीलाल उरांव, संजय मंडल, कमलेश मंडल, रामू यादव सहित फरियादी महिला पुरूष रहे।
More Stories
मनिहारी में 5 दिन बाद समाप्त हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, बहाल हुई सफाई व्यवस्था।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर में पिछले पांच दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो...
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
