October 28, 2026

अग्नि पीड़ितों को मुआवजा राशि दिया गया

Read Time:1 Minute, 3 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

पिछले रविवार को उत्तरी काटाकोस पंचायत के मुजवर टाल स्थित बंगाली टोला में खाना बनाने के दौरान लगी आग से तीन घर बुरी तरह जलकर राख हो गया था। सुचना पर अंचलाधिकारी राजेश रंजन ने जांच कर रिपोर्ट सौंपी थी। गुरुवार को अंचल कार्यालय में तीनों पीड़ीत परिवार कपिलदेव भगत, बुचो देवी और सुनीता देवी को आपदा कोष से सरकार द्वारा निर्धारित राशि के रुप में प्रत्येक को ग्यारह हजार रूपए का चेक प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार साह द्वारा अंचलाधिकारी की उपस्थिति में दिया गया। अग्नि कांड के दिन ही पीडितों को प्लास्टिक व बर्तन मुहैया करा दी गई थी।

Previous post बुद्ध नगर काली मंदिर में श्रद्धालुओं लगा भारी भीड़ चार दिवस काली पूजा का हुआ भव्य आयोजन ।
Next post जन संवाद कार्यक्रम में लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial