July 27, 2026

जन संवाद कार्यक्रम में लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी।

Read Time:3 Minute, 23 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना एवं जिला पदाधिकारी महोदय कटिहार के आदेश के आलोक में गुरुवार को ग्राम पंचायत राज केवाला के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में एवं बस्तौल पंचायत के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के मैदान में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्तर के पदाधिकारियों,प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों , स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व आम जनता उपस्थित हुए।उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी सुमन सौरभ यादव एवं वशिष्ठ अतिथि के रूप में मुख्यालय डीएसपी रश्मि उपस्थित हुई!कार्यक्रम में जनता और अधिकारियों को सीधे एक दूसरे से रूबरू होने का मौका मिला। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास श्रम संसाधन, पंचायती राज, कृषि, सहकारिता, ऊर्जा कल्याण आईसीडीएस, ग्रामीण कार्य, उद्योग, आपूर्ति, पीएचइडी, आपदा प्रबंधन, जीविका आदि विभाग के सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई।जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बस्तौल पंचायत के स्थानीय मुखिया मोहम्मद मुजाहिद आलम ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आम लोगों को हो रही काफी परेशानी की समस्या को ज़ोर दार ढंग से उठाया। उन्होंने बताया कि प्रखंड का चक्कर लगाते लगाते पीड़ित परिजन परेशान हो जाते हैं। जब तक बिचौलिया का सहारा नहीं लेते हैं तब तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाता है। मुखिया ने डीडीसी के सामने मंच से बताया कि लोहिया स्वच्छता अभियान में भी जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुखिया द्वारा आरोप लगाने के दौरान ही डीडीसी ने कहा कि यह जनप्रतिनिधि का मंच नहीं है।यह जन संवाद कार्यक्रम है।आप बैठिए। डीडीसी ने मुखिया के आरोप के बाद बीडीओ को जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुखिया के द्वारा कही गई बातों को जांच के बाद जो भी दोषी होगा। उनको बक्सा नहीं जाएगा। इसके बाद डीडीसी ने काफी आक्रोशित होकर मंच से नीचे उतरे और कटिहार की ओर चल दिए।

Previous post अग्नि पीड़ितों को मुआवजा राशि दिया गया
Next post मनिहारी की श्रेया को मिला “मिस टिन ऑफ द यूनिवर्स 2024” का आमंत्रण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial