नौकरी दो या सत्ता छोड़ो के तहत कटिहार में भी कांग्रेस का आंदोलन सरकार नौकरियां नहीं दे सकती तो सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं- सुनील कुमार यादव
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कांग्रेस शिर्ष नेतृत्व के आवाह्न पर कटिहार में भी नौकरी दो या सत्ता छोड़ो के तहत कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में अरगड़ा चौक के समीप एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। उसके पश्चात अरगड़ा चौक से जिला नियोजनालय कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला गया। उसके पश्चात जिला नियोजन कार्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, पूर्व विधायक सुनीता देवी, पूर्व विधायक पूनम पासवान मौजूद रहे। इस दौरान कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में बेरोज़गारी-पलायन के साथ-साथ अपराध पर अंकुश लगाने में वर्तमान सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। सरकार इस ओर कोई ध्यान नही दे रही हैं।बेरोज़गारी-पलायन के चलते युवा विरोध करते हैं,तो इनपर सरकार के द्वारा लाठी चार्ज कर मुकदमा करने का काम करती है। बिहार में राहुल गांधी ने युवाओं के दर्द को समझा है और इस बार रोजगार विरोधी सरकार को बिहार के युवा उखाड़ कर फेंकने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी की समस्या सबसे ज्यादा है। बावजूद सरकार समस्या के निदान के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोई हुई सरकार को जगाने के लिए आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचता है। मौके पर राजेश रंजन मिश्रा, संजय कुमार सिंह,आफताब आलम,आले रसूल,कंचन दास, निखिल सिंह,मो० जहांगीर,आनंद सिंह, फिरोज कुरैशी,प्रहलाद गुप्ता,सऊद आलम,गोपाल यादव,सिकंदर मंडल,शहंशाह,विनोद यादव,पंकज तंबाकू वाला,जीशान अहमद,जहांगीर,निरंजन पोद्दार,अब्दुल कादिर,शाहनवाज सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
