मणिपुर घटना के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
मणिपुर में हुए मानवता को तार-तार करने वाली घटना के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में स्थानीय शहीद चौक पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते हुए आक्रोश प्रदर्शन किया गया। पुतला दहन व आक्रोश प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े महिला कार्यकर्ता भी मुख्य रूप से मौके पर मौजूद रहे। सभी ने देश के प्रधानमंत्री और मणिपुर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि मणिपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना घटित हुई मगर फिर भी अब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप बैठे हैं आखिर अब तक क्यों मणिपुर जल रहा है उन्होंने कहा कि जिस तरह से मणिपुर में महिलाओं के साथ व्यवहार किया गया है वह काफी ह्रदय विदारक तस्वीर हैं। उन्होंने कहा कि हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मणिपुर सरकार से मांग करते हैं कि वे अपना इस्तीफा दे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि आखिर क्या वजह है कि मणिपुर की घटना पर केंद्र सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही है और ना ही मणिपुर सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से महिलाओं के साथ मणिपुर में अत्याचार हुआ है वह समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना है। इसलिए नैतिकता के आधार पर देश के प्रधानमंत्री और मणिपुर सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देते हैं और दूसरी तरफ मणिपुर में इस तरह का दुखद तस्वीर सामने आता है उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ लंबे-लंबे वायदे करते हैं। उनसे देश नहीं संभल रहा है इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस नेत्री अंजुमन कौशर उर्फ आम्रपाली यादव ने कहा कि अब देश की बेटी भी सुरक्षित नहीं है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर में हुए घटना पर बड़ा फैसला लेना चाहिए था। मगर मणिपुर की घटना पर ना तो देश के प्रधानमंत्री कुछ कह रहे हैं और ना कुछ कर रहे हैं और ना ही मणिपुर की सरकार कुछ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर में बहन बेटियों के साथ इस तरह की घटना काफी दुखद है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनि पासवान एवं प्रदेश महासचिव इश्तियाक आलम ने कहा कि मणिपुर की घटना पर केंद्र सरकार की चुप्पी इस बात का प्रमाण है कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को देश की जनता और बहन- बेटी के मान सम्मान से कोई लेना देना नहीं हैं, केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व विधायक सुनीता देवी ने मोदी सरकार निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की कथनी और करनी में काफी फर्क है। एक तरफ मणिपुर जल रहा है और देश के प्रधानमंत्री हाथ में हाथ धरे बैठे हैं देश के प्रधानमंत्री की मानवता खत्म हो चुकी हैं। इसलिए उन्हें अब प्रधानमंत्री पद से त्याग दे देना चाहिए। मौके पर पूर्व विधायक सुनीता देवी रीना मुर्मु, अंजलि हादसा, आम्रपाली यादव, मीनाक्षी श्वेता, दिलीप बिस्वास, संजय सिंह, अल्तमश दीवान, प्रह्लाद गुप्ता, राजेश रंजन मिश्रा, मोहम्मद इश्तियाक आलम, अवधेश मंडल, फिरोज कुरेशी, पुतुल सिंह, मोहम्मद जहांगीर, विनोद कुमार यादव, शंकर शाह, मनीष जैन, नवीन खंडालिया, नितिन सिन्हा, मोहम्मद आलमगीर, पुतुल सिंह, प्रह्लाद गुप्ता, फिरोज कुरेशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
