ऋण शिविर का हुआ आयोजन ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
नगर पंचायत कार्यालय में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत ऋण वितरण शिविर का आयोजन मुख्य पार्षद राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ ।कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य पार्षद राजेश कुमार, उपमुख्य पार्षद शुभम,कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल,कटिहार से आए अग्रणी बैंक प्रबंधक मनोज मधुकर एवं सभी वार्ड पार्षद ने दीप प्रज्वलित किया।इस अवसर पर मुख्य पार्षद ने कहा की स्ट्रीट वेंडर को 37 लाख 32 हजार का चेक वितरित किया गया एवं स्वयं सहायता समूह को 5 करोड़ 52 लाख स्वीकृत किया गया। इस ऋण शिविर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के रितेश कुमार, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के अमित कुमार,बैंक ऑफ इंडिया के ब्रजेश कुमार एवं एस बी आई की ब्रांच मैनेजर स्वाति पल्लवी मौजूद रही।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
