October 28, 2026

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने छठ को लेकर चल रहे साफ-सफाई का लिया जायजा

Read Time:2 Minute, 7 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार _ महापर्व छठ को लेकर अब तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसी को लेकर कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कटिहार के कोशी घाट में महापर्व छठ को लेकर चल रहे साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कोशी घाट में साफ सफाई का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी से बात भी किया और कई आवश्यक निर्देश भी दिया। मौके पर कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि कोशीघाट में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं। इसलिए साफ सफाई से लेकर तमाम तैयारियां का जायजा लेने पहुंचे हैं और जो भी कमी पाई गई है उसे लेकर संबंधित अधिकारी से बात कर उसे भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोशी घाट पर महापर्व छठ करने आने वाले व्रतियों को सभी प्रकार की सुविधा मिले हम सभी का यही प्रयास है। इसी को लेकर आज कोशी घाट में पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया है। कांग्रेस पार्टी के अवधेश मंडल, अल्तमश दीवान, राजेश रंजन मिश्रा, रामानंद यादव, मोहम्मद इश्तियाक आलम, मन्नी पासवान, रोशन यादव, रामप्रकाश यादव, आशीष मंडल, राजेश तिवारी, चंदन यादव, रविंदर यादव, अमित सिंह,अजय यादव सहित कई स्थानीय बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहें।

Previous post दिपावली की रात आग लग जाने से 6 घर स्वाहा
Next post प्रीमियम शो का डीएम ने किया उद्धाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial