आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव ने जिला के विभिन्न पंचायतों में किया दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
आजमनगर के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्व सांसद तारिक अनवर ने कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता सुनील यादव,आफताब कंचन,मोतीलाल तांती सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।तेघड़ा मनरेगा भवन में कार्यकर्ता और नागरिकों को संबोधित करते उन्होंने कहा कि भाजपा देश को डूबा रही है।जात पात और धर्म की राजनीति कर महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से लोगों को भटका रही है।उन्होंने कहा कि देश का मूड बदल रहा है।आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार का गिरना तय है।उन्होंने मौजूद लोगों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन की अपील लोगों से की।इसके बाद मुकुरिया हाट,महेशपुर चौक,राधानगर, गायघट्टा आदि में भी इसी तरह के जनसभा में उन्होने लोगों को संबोधित किया।भाजपा सरकार से परेशान होकर तगड़ा पंचायत के गोविंदपुर गांव से कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन । वही सदस्यता लेने वाले सभी लोगों को कांग्रेस के महासचिव तारिक अनवर ने माला पहना कर किया स्वागत जिसमें अजय कुमार सिंह, राकेश कुमार, अभिमन्यु ठाकुर, अक्षय कुमार सिंह, धर्म कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, पन्नालाल सिंह, निर्मल कुमार सिंह सहित अनेक ने लिए कांग्रेस की सदस्यता।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
