रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा निकालने को लेकर हुई बैठक ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
पूर्व के वर्षों की तरह इस बार भी सामाजिक संस्था राम जन सेवा समिति एवं राम जानकी सेवा समिति द्वारा हसनगंज में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकालने को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। इस बार भी रामनवमी शोभा यात्रा हसनगंज में एतिहासिक हो इसके लिए बैठक किया गया। आयोजित बैठक में संस्था के सदस्य लोग एवं गणमान्य रहे। हिन्दु समाज के महापर्व रामनवमी को लेकर बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 31 मार्च को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बैठक के दौरान राम जन सेवा समिति के सचिव प्रशांत झा, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने कहा कि आगामी रामनवमी पर्व पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर सभी सदस्य और समाज के गणमान्य के साथ बैठक किया गया। मुख्य रूप से कई बिंदुओं पर चर्चा हुई सभी से आग्रह किया यह हम सभी का कर्तव्य है कि भगवान राम के जन्मदिवस पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा में भाग लें। शोभा यात्रा को भव्य रूप देना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने हिन्दुओं को जातिगत न होकर एक होने की अपील की। शोभा यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ जगह जगह पर शामिल शोभायात्रा में लोगों के लिए शरबत पानी का व्यवस्था किये जायें पर चर्चा हुई। बैठक को सफल बनाने में राम जानकी सेवा समिति के सचिव कृष्णा सिंह राजपूत, समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव गणमान्य व समाजसेवी थे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
