कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में होली मिलन समारोह का किया आयोजन
कटिहार (प्रवीण कुमार)
बरारी प्रखंड क्षेत्र के बोडोपार सिकट आदिवासी टोला के दलित-महादलित बस्ती में कांग्रेस पार्टी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कटिहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव भी शामिल हुए। इस होली मिलन समारोह में एक अनोखा आयोजन की गई जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने आदीवासी टोला के दलित-महादलित बस्ती में ग्रामीणों के बीच अबीर-गुलाल के साथ-साथ मिठाई का वितरण करते हुए कहा कि होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक है और यह एक ऐसा त्यौहार है जो सभी जाति धर्म से ऊपर उठकर आपसी मतभेद और भेदभाव भूलकर इस त्यौहार को एक साथ मिलकर मनाते हैं। इसी उद्देश्य के साथ यहां भी रह रहे लोगों के बीच होली मिलन समारोह आयोजित कर एक पारिवारिक माहौल में इस पर्व को मनाया। वहीं स्थानीय रीना देवी,जॉन हेंब्रम,खुशबू कुमारी, जमीटी देवी ने कहा कि इस तरह का यह आयोजन पहली बार इस क्षेत्र में देखने को मिला है। कांग्रेस के इस पहल की सभी ने सराहना किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, जिला महासचिव जहांगीर आलम, मोहम्मद मशकूर, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद इश्तियाक सहित कई कांग्रेस नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
