May 27, 2026

मनिहारी में अधिकारियों द्वारा जहाजों का औचक निरीक्षण

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सुरक्षित जल परिवहन सुनिश्चित करने के लिए मनिहारी गंगा घाट पर जहाजों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी बालमुकुंद प्रसाद, एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार और एमवीआई की संयुक्त टीम ने जहाजों की फिटनेस, कागजात, ओवरलोडिंग और सुरक्षा उपायों की गहन जांच की। ओवरलोड ट्रकों के संचालन की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान घाट संचालन को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने की दिशा में अहम कदम है।

Previous post राजद नेता के नेतृत्व में मनिहारी में भव्य होली मिलन समारोह, सौहार्द और एकता का संदेश
Next post कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में होली मिलन समारोह का किया आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial