July 26, 2026

कटाव से संबंधित मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभागीय मंत्री को सौंपा मांग पत्र।

Read Time:3 Minute, 20 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे जल संसाधन मंत्री संजय झा से कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर अपनी कई मांगो का एक ज्ञापन सौंपा है। बताते चलें कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने जल संसाधन मंत्री से मिलकर कई मांगों का एक पत्र सौंपा है। जिसको लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि गंगा एवं महानंदा नदी से सटे क्षेत्रों में बाढ़ एवं कटाव की समस्या एवं बाढ़ पीड़ितों की समस्या को लेकर जल संसाधन मंत्री संजय झा को मांगों का एक पत्र सौंपा गया है। जिसमें मुख्य रूप से उन्हें अमदाबाद,आजमनगर,कदवा, कुर्सेला सहित कई बाढ़ एवं कटाव ग्रस्त क्षेत्रों के कई महत्वपूर्ण समस्याओं से मांग पत्र के माध्यम से उनका ध्यान आकर्षित कराया गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि इन सभी क्षेत्रों में बाढ़-कटाव की समस्या से काफी माल – जान की क्षति हुई है। उम्मीद है कि जल संसाधन मंत्री संजय झा को सौंपे गए मांग पत्र के बाद इन सभी क्षेत्रों में बाढ़-कटाव से संबंधित जो भी समस्याएं है उसे दूर किया जाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष इस क्षेत्र के बड़ी संख्या में आबादी को बाढ़ और कटाव का दंश झेलना पड़ता हैं। हालांकि वर्तमान में बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर कई क्षेत्र में बाढ़ एवं कटाव राहत कार्य चल रहा हैं। मगर अब भी कई बाढ़ एवं कटाव प्रभावित क्षेत्र हैं जहां जल्द से जल्द राहत कार्य करवाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले में समय से पूर्व ही बाढ़ का कहर जारी हैं। जिससे इन सभी क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों को को काफी परेशानी हो रही हैं। इन्हीं परेशानी को लेकर जल संसाधन मंत्री को मांगपत्र सौंपते हुए उनका ध्यान आकर्षित कराया गया हैं। मौके पर किसान सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास,अवधेश मंडल,अल्तमश दीवान, मेजर जमाल, मोहम्मद इश्तियाक आलम, धनंजय ठाकुर, मरगूब आलम, सुबीर सरकार, शंकर प्रसाद साह,सुबोध यादव सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post जल संसाधन मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
Next post नाबालिग लड़की के बरामदगी हेतु थाना में दिया आवेदन पुलिस जांच में जुटी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial