नाबालिग लड़की के बरामदगी हेतु थाना में दिया आवेदन पुलिस जांच में जुटी।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक चौदह वर्षीय किशोरी के अपहरण की लिखित शिकायत अपहृता की माता ने मनिहारी थानाध्यक्ष से की है। आवेदिका ने थानाध्यक्ष को समर्पित शिकायत में कहा है कि उसकी चौदह वर्षीय पुत्री 18 जूलाई को दोपहर शौच के लिए घर से निकली थी।देर शाम तक वापस नहीं आने पर उसकी खोजबीन की गयी तो, इस क्रम में जानकारी मिली कि दिलारपुर,कारीकोसीबांध निवासी स्व. अशोक राम के 35 वर्षीय पुत्र कुंदन राम ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया है। आवेदिका ने अपने नाबालिग पुत्री को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराने की गुहार लगायी है। आरोपी घर से फरार है। उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया।लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामविलास सिंह ने जानकारी दी कि प्राप्त शिकायत के आलोक में सत्यता की जांच की जा रही है। दोषी पाये जाने पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। वहरहाल पुलिस इसकी सत्यता की गहराई से जांच पड़ताल में जूट गयी है। पुलिस जांच के बाद ही सच सामने आ सकेगा।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
