August 27, 2026

आशा और फैसिलेटरों के साथ हड़ताल में कोरियर कार्यकर्ता भी शामिल।

Read Time:1 Minute, 42 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड के आशा कार्यकर्ताओं, फैसिलेटरों द्वारा अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यों को बाधित कर विरोध जताया। इस दौरान आशा कर्मी फैसिलेटरों ने अस्पताल परिसर में घूम-घूम पर विभाग और सरकार के खिलाफ अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। हालांकि इस दौरान आपातकालीन, प्रसूति विभाग जैसी सुविधाओं को बाधित नहीं किया गया। कार्यकर्ता भारती झा ,नीलम देवी ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को पारितोषिक नही बल्कि राज्य कर्मी का दर्जा मिले। नियमित मासिक मानदेय दस हजार हो,भुगतान में व्याप्त भ्रष्टाचार ,कमीशन खोरी पर सख्ती से रोक लगाने, कोरोना काल में ड्यूटी पर रही सभी आशा फैसिलेटरों को पूर्ण भुगतान करने को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन 12 जून से ही किया जा रहा है। मौके पर इंदु देवी, शीला , मीना, मनोरमा , अर्चना, सुजाता के साथ-साथ कुरियर कार्यकर्ता चंदन मंडल, शेख वाहिद, मुकेश रविदास, बीरबल कुमार, मिट्ठू, शिव रतन पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post आग लगने से पांच घर जलकर राख हुआ ।
Next post पत्नी ने दिया धोखा, नकद एवं गहने लेकर पत्नी फरार, पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial