October 29, 2026

पत्नी ने दिया धोखा, नकद एवं गहने लेकर पत्नी फरार, पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन ।

Read Time:1 Minute, 38 Second

सूरज कुमार सिंह (बरारी)

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत उत्तरी सिमरिया पंचायत के चामापाड़ा गांव की है। जहां के रकीब की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व बौरा गांव के शाहीन परवीन के साथ हुई थी। अब्दुल रकीब ने बताया कि 8 जुलाई 2023 के रात्रि को जब सारा परिवार सो गया तब शाहीन परवीन घर में रखे 2 लाख एवं कुछ गहने लेकर सगीर आलम एवं अशफाक अली के साथ मोटरसाइकिल पर चढ़कर फरार हो गई। काफी खोजबीन की गई परंतु सीसीटीवी फुटेज में इन दोनों व्यक्तियों के साथ पत्नी को भागते हुए देखा गया। इसके पश्चात रकीब ने कोढ़ा थाने में लिखित आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी हेतु गुहार लगा चुके हैं। अब ससुराल पक्ष के द्वारा मामले को रफा-दफा करने हेतु दबाव बनाया जा रहा है एवं जान से मारने एवं अपहरण करने की धमकी भी दी जा रही है। रकीब ने बताया कि वर्तमान समय में उनकी पत्नी मोहम्मद सगीर के साथ अलीगढ़ में रह रही है। प्रशासन की लापरवाही को देखते हुए रकीब ने कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार को आवेदन देकर उनकी पत्नी को बरामद करने हेतु गुहार लगाई है।

Previous post आशा और फैसिलेटरों के साथ हड़ताल में कोरियर कार्यकर्ता भी शामिल।
Next post सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता एसडीओ के समक्ष ग्रामीणों ने किया जमकर बवाल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial