क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन हसनगंज की टीम ने जीत हासिल किया
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय समीप खेल मैदान में हसनगंज क्रिकेट क्लब की अगुवाई में आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। मौके पर टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, समाजसेवी मुकेश सिंह, अंकित सिंह आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने कहा कि आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। बताया खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण स्तर के प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। वहीं पहला उद्घाटन मैच द्वाशय वर्सेस हसनगंज के बीच शुरू हुआ। जिसमें हसनगंज की टीम ने टॉस जीतकर बेंटिग करने का निर्णय लिया। हसनगंज की टीम ने 12 ओवर में 112 रन बनाया। वही खेलने उतरी द्वाशाय की टीम ने 68 रन बना कर ऑल आउट हो गई। इस तरह से 44 रन से हसनगंज की टीम ने जीत हासिल कर लिया। मौके पर मैच को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर दर्जनों खेल प्रेमी व ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
