May 25, 2026

प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जित किये गये, मनाही के बावजूद आस्था भारी पड़ी

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर के बचे प्रतिमाओं को शनिवार को हटिया घाट स्थित गंगा में विसर्जित किया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार ने कृत्रिम पोखर में विसर्जन का निर्देश दिया था जिसको लेकर प्रशासन द्वारा सभी पूजा समितियों से गंगा में प्रतिमा विसर्जन न करने की अपील की थी। बावजूद बचे प्रतिमाओं को शनिवार को विसर्जन को लेकर प्रशासन के रोक पर आस्था भारी पड़ी और पुलिस मुकदर्शक बनी रही।देर रात तक विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। इस अवसर पर एस आई गौतम कुमार,एस आई संजय यादव,एस आई उपेंद्र कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे।

Previous post अश्रुपूर्ण नेत्रों से मां शारदे की बिदाई दी गई
Next post क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन हसनगंज की टीम ने जीत हासिल किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial