October 30, 2026

तेली जाति को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने को लेकर राजकीय स्तर पर मनाई जाएगी दानवीर भामाशाह की जयंती ।

Read Time:1 Minute, 58 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

कटिहार साहू समुदाय एकजुट होकर दिखायेंगे दमखम, नितिश तेजस्वी को ही करेंगे स्वीकार ।

तेली जाति को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने को लेकर दानवीर भामाशाह जी की जयंती राजकीय स्तर पर मनाने की घोषणा की गई है।मनिष साहू जिला अध्यक्ष तेली साहू सभा युवा प्रकोष्ठ ने कहा कि इस फैसले को लेकर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का तेली समाज दिल से आभार प्रकट करता है। साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा में रणविजय साहू द्वारा दानवीर भामाशाह जी की जयंती राजकीय स्तर पर 29 अप्रैल को मनाने की मांग को माननीय मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्वीकार किया। हम सभी इस ऐतिहासिक फैसले हेतू साहू समाज माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बिहार तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक रणविजय साहू को भी आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद देता हूं। हमारे समाज के हित में लिए गए इन महत्वपूर्ण फैसले से स्पष्ट होता है कि अन्य दलों ने हमलोगों के साथ सिर्फ छलावा किया है। वर्तमान सरकार के प्रति कटिहार जिला तेली समाज कृतज्ञ और ऋणी है। इसे हमलोग ब्याज सहित चुकायेंगे।

Previous post पूर्व मुख्यमंत्री से पार्षद ने की शिष्टाचार मुलाकात ।
Next post कांग्रेस पार्टी कटिहार ईकाई ने प्रेस वार्ता आयोजित कर विभिन्न मुद्दों किया चर्चा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial