June 20, 2026

आग की तबाही के बाद मदद की पहल, सांसद के निर्देश पर कमलसिया में राहत सामग्री वितरण

Read Time:2 Minute, 20 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

फलका प्रखंड के कमलसिया गांव में भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के लिए मंगलवार को राहत की बड़ी पहल की गई। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के नेतृत्व में अग्नि पीड़ितों के बीच राशन, सूखा नाश्ता, कंबल, साड़ी-लूंगी सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया गया। बताते चलें कि सोमवार को कमलसिया गांव में अचानक लगी आग से 14 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए थे, जिसमें पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। आग की इस त्रासदी के बाद पीड़ित खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हो गए थे। राहत वितरण के दौरान सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान ने कहा कि सांसद पप्पू यादव के निर्देश पर पीड़ित परिवारों तक त्वरित मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सहायता सिर्फ शुरुआत है और आगे भी अग्नि पीड़ितों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मो० तफसिल अहमद, अशोक पोद्दार,शशि यादव, अनिल शाह, मो० ऐनूल, फलका प्रमुख दीपशिखा, मुखिया प्रतिनिधि संजय झा, जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।अग्नि पीड़ितों ने राहत सामग्री मिलने पर सांसद और उनके प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया और कहा कि इस कठिन समय में मिली मदद ने उन्हें नई उम्मीद दी है।

Previous post कटिहार में योग की शक्ति और उसके सकारात्मक प्रभाव का जीवंत उदाहरण देखने को मिला
Next post डी.सी.सी ने धनगामा पंचायत के विभिन्न सरकारी संस्थाओं का किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial