July 29, 2026

बारसोई स्टेशन रोड स्थित सामुदायिक भवन का जीर्णोधार राहगीरों के लिए होगा वरदान — विधायक

Read Time:2 Minute, 17 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई नगर पंचायत अन्तर्गत रैल स्टेशन रोड पर स्थित सामुदायिक भवन का जीर्णोधार राहगीरों के लिए वरदान साबित होगा, देर रात ट्रेन से उतरने वाले यात्री जिनके घर स्टेशन से कई किलोमीटर दूर है वह यहां रात बिता सकते हैं इसके साथ ही स्थानीय लोगों को शादी विवाह अथवा अन्य उत्सवों में अपने मेहमानों को रखने के लिए भी यह जगह का उपयोग कर सकते हैं उक्त बातें विधायक कामरेड महबूब आलम ने सोमवार को जीर्णोधार उपरांत सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि स्टेशन के ग्रामीणों द्वारा लगातार मांग हो रही थी कि सामुदायिक भवन का कायाकल्प किया जाए जो स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत यह कार्य किया गया है, उन्होने कहा कि ऐसे कोई भी कार्य जो जनहित में आवश्यक है तथा मेरे संज्ञान में नहीं है, वैसे कार्य की जानकारी प्राप्त होते ही उसे तुरंत पूरा किया जाएगा, सामुदायिक भवन के जीर्णोधार करने पर स्थानीय लोगों ने विधायक को साधुवाद दिया है, ज्ञात हो कि इस जीर्णोधार कार्य में नौ लाख 66 हजार 200 रुपए की लागत आई है, मौके पर मुख्य रुप से महिला नेत्री सीमा उमेश यादव, डॉक्टर विजय वर्मा, देवानंद दास, आशीष दास, अजय महतो, मेराजुल, सोनू यादव, शिवकुमार यादव, उदय यादव, शुक्ला पासवान, कामरेड यासीन, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post डीडीसी पहुंचे हसनगंज अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Next post सभी प्रखंडों में संचालित होगा मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial