November 2, 2026

फंदे से लटका हुआ मिला शव पुरे गांव में रहा दहशत का माहौल ।

Read Time:2 Minute, 9 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर थाना क्षेत्र के केवाला पंचायत अंतर्गत खुशहालपुर गांव के 24 वर्ष युवक धनंजय कुमार साह की शव फांसी के फंदे से लटका हुआ आम के बगीचे कब्रिस्तान के पास मिला सुबह होने के बाद जैसे ही ग्रामीण सोच करने पहुंचे शव को देखकर लोगो ने जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई साथ ही खबर मिलते ही मृतक के परिजन और पूरे गांव में मातम छा गई मृतक के पिताजी शिवनाथ कुमार साह ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरे बेटे को किसी ने मार कर फांसी के फंदे से लटका दिया है उक्त घटना की जानकारी प्राणपुर थाना पुलिस को दी गई जानकारी मिलते हैं पूरे दलबल के साथ प्राणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिये थाना अध्यक्ष रणजीत कुमार महतो,ए एस आई प्रसिद्ध कुमार ने मृतक के परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी घटनास्थल पर पुर्व प्रमुख प्रतिनिधि डाक्टर खुर्शीद आलम, ने बताया कि यह साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालाकि पुलिस प्रशासन घटना कि जांच पड़ताल कर रही है।मृतक का बड़ा भाई राजेन्द्र प्रसाद साह ने बताया कि अभी कुछ तक तो कुछ पता नहीं चल पाया है पुलिस प्रशासन जांच कर रही है। देखते ही देखते सैकड़ो ग्रामीण की भीर जुड़ गई ।

Previous post लाईका नदी में लगे मखाना को दबंगों ने किया नष्ट, पीड़ित पट्टेदार ने प्रशासन से लगाई गुहार
Next post नशीली दवाओ के दुरूपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial