लाईका नदी में लगे मखाना को दबंगों ने किया नष्ट, पीड़ित पट्टेदार ने प्रशासन से लगाई गुहार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मामला नारायणपुर पंचायत के एक जलकर का है। पीड़ित महेश सिंह मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत कुतुबपुर सीज गांव के निवासी हैं।महेश सिंह मनिहारी प्रखंड के मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड मनिहारी के वैध सदस्य है। इन्होंने मनिहारी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और कहा कि सोवा बरझल्ला जवार जलकर के अंतर्गत लाईका नदी में उपजाये मखाना का खेती सिमुलतला ग्राम के अज्ञात दबंगों द्वारा जबरन मोटर द्वारा नदी का पानी सुखाकर नष्ट कर दिया। पीड़ित महेश ने बताया कि मनिहारी प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड मनिहारी से 2023-2024 से वर्ष 2026- 2027 तक सोवा बरझलला जवार जलकर सह मखाना महाल जलकर का बंदोबस्ती प्राप्त है। इस संदर्भ में कहना है कि सोबा बरझल्ला जवार जलकर के अंतर्गत लाईका नदी में मखाना का खेती किए हैं। इस नदी में सिमरतल्ला ग्राम के अज्ञात द्वारा जबरन मोटर बैठाकर नदी का पानी सुखा दिया और मखाना का खेती नष्ट कर दिया गया। कहा कि हम लोगों के द्वारा मना करने पर वे लोग जान से मारने का धमकी देते हैं और कहते हैं तुम्हारा यहां कुछ भी नहीं है। ऐसे में सरकारी राजस्व की क्षति होनी तय है। वही इस संबंध में मनिहारी प्रखंड के मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री रविंद्र सिंह तथा सहयोग समिति के सदस्य सपन कुमार सिंह ने बताया कि मखाना नष्ट करने को लेकर पट्टेदार महेश ने मनिहारी पुलिस प्रशासन से मदद के लिए अनुरोध की है तथा प्रशासन से ध्यान में रखते हुए स्थल जांच कर इन सभी के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है। इस संबंध में मनिहारी थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि मखाना नष्ट करने को लेकर मनिहारी थाना में एक आवेदन आया है जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर हरिशंकर को जांच करने के लिए लाईका नदी भेजा गया है। जांच के उपरांत सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।
