September 7, 2026

मनसाही छात्र हत्याकांड को लेकर कैंडल मार्च के साथ फांसी की मांग

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार के मनसाही छात्रावास में दो दिन पूर्व 10 वर्षीय छात्र यिशु की हत्या का उद्भेदन पुलिस ने किया। विद्यालय के निदेशक कमल किशोर निराला और उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दिलारपुर पंचायत के समिति सदस्य संजय मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने यिशु की आत्मा की शांति के लिए हरिचौक पर कैंडल मार्च निकाला और दोषियों को फांसी की मांग की। समिति सदस्य कुंदन पासवान ने पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सिकंदर मंडल, सरपंच दिलीप मंडल, और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous post जनसुराज विचार मंच की प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल गांव में बैठक आयोजित
Next post रालोजपा से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial