उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों ने किया की चादरपोशी ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत ढेरुआ गांव में एक दिवसीय फकीर बाबा बरकती की मजार पर सलाना उर्स का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अकीदतमंदों ने फकीरा बाबा बरकती की मजार पर चादर पोशी भी की। अहले सुबह से कुरआन खानी के बाद से चादर पोशी करने के लिए भीड़ लगी रही, देर शाम तक मिलादुन्नबी होता रहा। लोगो ने जाति-धर्म व मजहब सांप्रदायिक सद्भाव के बंधन से ऊपर उठाकर सलाना उर्स में भाग लिया। इस दौरान महिलाओं की भी भीड़ लगी रही, जो देर रात तक जारी रही। लोगों ने चादरपोशी कर परिवार, समाज सुख-समिर्द्ध व शांति की दुआएं मांगी। कई अकीदतमंदों ने जुलूस की शक्ल में मजार पहुचे। उर्स मेले को लेकर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग बिरंगी रोशनी, बल्ब फूल पत्ती से मजार परिसर गुलजार था। बाबा के मजार पर चादरपोशी को पहुंचे लोगों के बीच दुआ पढ़ी शेरनी का भी वितरण किया गया। इस सदर्भ में मजार के देखरेख करने वाले लोगो ने कहा कि हर साल यहां उर्स का आयोजन किया जाता है। लोग मजार शरीफ पर पहुंचकर मन्नतें मांगते है और लोगों की मुरादे पूरी होती है। मुस्लिम समुदाय के साथ ही अन्य समुदायों से भी लोग आकर चादरपोशी को आते है। सब बाबा की दुआएं लेकर अपने-अपने झोली भर कर यह से जाते है। पूर्व सरपंच मो इद्रीश, पूर्व वार्ड सदस्य अब्दुल वाहिद, मो मुस्तफा, मो मंजूर आलम ने बताया कि सूफी संतो की दरगाह पर अमन चेन और मोहब्बत के अलावा इंसानियत का पाठ सीखने को मिलता है। सूफी संतों ने हमेशा प्यार और मोहब्बत का पैगाम दिया है।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
