नियमित कचरा उठाव को लेकर स्वछाग्रहियों की हुई बैठक ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत सरकार भवन में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तहत कचरा उठाव कार्यों में तेजी लाने को लेकर स्वचछाग्रहियों की हुई महत्वपूर्ण बैठक। आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुखिया कंदलाल मुर्मू ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया कंदलाल मुर्मू ने कहा कि सरकार लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तहत पंचायत व वार्डों को स्वच्छ रखने के लिए कचरा प्रबंधन तहत कार्य कर रही है।जिसमें प्रतिदिन कचरा उठाव को लेकर स्वछाग्रहियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त स्वछग्रही प्रतिदिन गांव में लोगों के घर पहुंचकर कचरा का उठाव करेंगे।साथ ही उठाव किए कचरा को पंचायत में बने कचरा घर में डालेंगे। बताया इसको लेकर स्वछाग्रहियों के बीच कचरा उठाव संबंधित सामग्री का वितरण किया गया है। जिस माध्यम से कचरा का उठाव किया जाएगा। बैठक में कार्यों में तेजी लाने को लेकर स्वछाग्रहियों को दिशा निर्देश देते हुए मुखिया ने कहा कि प्रतिदिन गांव में घर घर जाकर कचरा का उठाव नियमित रूप से करें और उसका फोटो ग्रुप पर अपलोड करें, ताकि आपके कार्यो का पता चल सके। मुखिया ने कहा धरातल पर कार्यों की भी जांच की जाएगी, इसलिए कार्यों में तेजी लाते हुए नियमित रूप से कचरा का उठाव करें। इस अवसर पर सभी स्वछाग्रही आदि मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
