July 29, 2026

सुहागिनों ने धुमधाम से किया वट सावित्री पूजा ।

Read Time:2 Minute, 19 Second

तनवीर सभागार (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा अर्चना पति की लंबी उम्र और सुख शांति की कामना की। वहीं, नव विवाहिताओ में वट सावित्री पूजा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। वट वृक्ष को मौसमी फल अर्पित करने, कच्चे सूत से बांधने और बियने हथ पंखा से ठंडक पहुंचाने के बाद महिलाओं ने आस्था के साथ इसकी परिक्रमा की पूजा के बाद वट सावित्री कथा भी सुनी। महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर वट वृक्ष की बारह बार परिक्रमा की और फल फूल चढाकर सुख समृद्घि और पति की लंबी आयु की कामना करती है। इस व्रत का विशेष महत्व है जहां घरों में नई-नवेली दुल्हन के साथ सुहागिन महिलाएं बरगद पेड़ के नीचे पहुंची पूरे दिन पूजा-अर्चना करती हैं।व्रत रखने वाली महिलाओं के अनुसार इस व्रत को सबसे पहले सावित्री ने अपने पति सत्यवान की प्राण को यमराज से वापस मागकर लाई थीं, तब से इस व्रत को सुहागिन करती चली आ रही है। कहते हैं कि वट सावित्री पूजन करना बेहद फलदायक होता है। इस दिन महिलाएं सुबह से स्नान कर लेती हैं और सुहाग से जुडा हर श्रृंगार करती हैं, जब तक पानी नहीं पीती हैं जब तक वह पूजा नहीं कर लेती हैं वट सवित्री के दिन महिलाएं त्यौहार की तरह अपने अपने घरों में भोजन के साथ पकवान भी बनाती हैं। वट वृक्ष पूजन में साल भर में जो 12 महिने होते है। उसके अनुसार सभी वस्तुएं भी 12 ही चढाई जाती हैं। कच्चे धागे का जनेऊ बनाकर उसको अपने गले में धारण करती है। वही वट सावित्री पर्व को लेकर भक्ति मय का माहौल बना हुआ था।

Previous post संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर होगा धरना-प्रदर्शन ।
Next post अखंड सुहाग की कामना को लेकर सुहागिनों ने की बट सावित्री पूजा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial