November 3, 2026

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया मंडल कारा का निरिक्षण

Read Time:1 Minute, 57 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार हेमंत कुमार त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, कटिहार एवं अखिलेश पाण्डेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार के द्वारा मंडल कारा का निरिक्षण किया।निरिक्षण के क्रम में कारा में विधिक सहायता केंद्र के पंजी का निरिक्षण किया। इस आलोक में आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए।इसी क्रम में कारा में संसिमित बंदियों से पूछताछ की गई तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार से दी जा रही सहायता के सन्दर्भ में भी जानकारी ली गई। इसके अगले क्रम में कारा अस्पताल का भी निरिक्षण किया गया।बंदियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा के सन्दर्भ में जानकारी ली गई तथा दिशा -निर्देश भी दिए गए। कारा में संसिमित बंदियों को दी जा रही भोजन के गुणवत्ता का भी जायजा लिया गया।इसी क्रम में अखिलेश पाण्डेय ने विचाराधीन कैदी को दी जानेवाली विधिक सेवा पर विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर कारा अधीक्षक, विपिन कुमार, जेलर मो0 सर्वर इमाम, सहायक जेलर श्री संजय कुमार शर्मा साथ ही न्यायिक कर्मी परवेंदर कुमार, श्री विजय शंकर झा, सिंटू कुमार एवं किशोर झा उपस्थित थे।

Previous post युवक का शव कदम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
Next post मनिहारी पुलिस ने एक अपहरणकर्ता व दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial