युवक का शव कदम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
डंडखोरा बहियार में कदम के पेड़ में गले में फंदा लगाकर युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक की पहचान थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पंचायत के गोरफर गुमटी टोला गांव निवासी अरुण उरांव के 20 वर्षीय पुत्र जय कुमार के रूप में हुई है। सुबह करीब 5 बजे गांव के लोगों ने पेड़ में गले में फंदा लटका युवक देख इसकी सूचना परिजनों को दी गई ।पेड़ में फंदे से लटका युवक का शव की खबर आग की तरह गांव में फैली और देखते ही देखते काफी भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने इसकी सूचना थाना को दिया। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक पूछताछ की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक युवक के परिजन मिथिलेश कुमार ने बताया कि मेरा छोटा भाई जय कुमार रात्रि के करीब 10 बजे घर से खाना खाकर निकला था। काफी देर होने के तक घर नहीं लौटा तो आसपास में खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चला । गांव के लोग ने मृतक जयकुमार को सुबह के करीब 5 बजे गोरफर केलाबाड़ी बहियार के मकई खेत के बगल में कदम के पेड़ में मेरा भाई का शव फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि मेरा भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त था। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा बताया गया है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षेपित था पुलिस हत्या है या आत्महत्या को लेकर जांच कर रही है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
