जिलाधिकारी पहुंचे मनिहारी, फोरलेन ब्रिज निर्माण कार्य के निरीक्षण में।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
शनिवार को कटिहार के नव पदस्थापित जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश मनिहारी पहुंचे। जिला पदाधिकारी ने मनिहारी घाट व दियारा में पहुंचकर फोरलेन निर्माण कार्य में ब्रिज की प्रगति का जायजा लिया व डीबीएल के अधिकारियों से जानकारी ली। घाट से लौटने के क्रम में जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड भवन परिसर का भी निरीक्षण किया। कुछ देर अनुमंडल कार्यालय में बैठकर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, बीडियो रणधीर कुमार, अंचल पदाधिकारी राजेश रंजन, सीडीपीओ अमृता बर्मा से क्षेत्र में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। अनुमंडल कार्यालय से निकलने के उपरांत जिला पार्षद फुलमनी हेंब्रम और नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से जिलाधिकारी को चलते चलते अवगत कराया।मनिहारी से वापसी के क्रम में जिलाधिकारी रवि प्रकाश अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, वार्ड का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। फिर उन्होंने एएनएम ट्रेनिंग कॉलेज का भी जायजा लिया जहां छात्रों ने एक स्वर में रसोई और पेयजल से संबंधित समस्याओं का फेहरिस्त मौखिक रूप से जिलाधिकारी के समक्ष खड़ा कर दिया। श्री रवि प्रकाश ने ट्रेनिंग हॉस्टल में बने खाने का चखकर स्वाद भी लिया और छात्राओं द्वारा किए गए शिकायतों के मद्देनजर किचन कर्मियों को वार्निंग भी दिये।इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, ब्रजेश नंदन, ट्रेनिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ प्रज्ञा रानी, थाना प्रभारी रामविलास सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
