बाढ़ पूर्व बाढ़ राहत अनुश्रवण समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
बाढ़ के दौरान आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से बाढ़ पूर्व मनिहारी प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार मे की गयी।अध्यक्षता जिले के वरीय उपसमाहर्ता संजय कुमार ने की। इस बैठक के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित होनेवाले क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए आमजन की राहत के लिए पूर्व से तैयारी की दिशा मे जनप्रतिनिधियों से जानकारी ली गयी।बाढ़ के दौरान पीड़ित परिवार को ऊंचे स्थलों पर शरण दिलाने सहित स्कूलों के चापाकल, शौचालय को अभी से दुरूस्त कराने, निर्धारित एस ओ पी के अनुरूप राहत सामग्री की भंडारण ,पशुओं के लिए अनुमानित मात्रा मे चारा का निर्धारण ,यातायात की सुविधा के लिए नावों का अभी से निबंधन व दुरुस्त अवस्था मे रखने , दवा का पर्याप्त मात्रा मे भण्डारण, प्रशिक्षित गोताखोर को रखने सहित अन्य बिन्दुओं पर जन प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ गहण विचार विमर्श किये गये।दक्ष्णिकाटाकोश पंचायत के मुखिया शरीफुल ऊर्फ धोनी ने बैठक मे कहा कि विगत वर्षों मे भी पशुओं की चारे को लेकर प्रतिनिधियों से आवश्यक्तानुरुप मांगे मांगी गयी थी ,लेकिन जरुरत के समय सब हवा हवाई साबित हुई। इसी तरह नाव परिचालन को लेकर भी सौतेलापन की शिकायत की। नगर के वार्ड नंबर १३ के पार्षद प्रतिनिधि आदित्य गुप्ता ने गुरुकुल स्कूल के पीछे बहती गंगा के संभावित कटाव के खतरे से अवगत कराते हुए जिओ बैग से रोकने की आवश्यकता जताई।बैठक मे जीप सदस्य सुमति देवी, फूलमणि हेम्ब्रम, प्रमुख श्रवण साह, अंचलाधिकारी राजेश रंजन ,बीडीओ रणधीर कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमृता वर्मा, पंचायत राज पदाधिकारी, नगर उप मुख्य शुभम पोद्दार, मुखिया जार्जिस आलम, धोनी मुखिया, रामजी यादव,सुभाष मंडल, मनोज ऋषि, मुन्ना सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह, कुंदन पासवान, लड्डू खान,दिलीप कुमार सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
