July 30, 2026

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने पूर्व उप मुख्यमंत्री को सौंपा माँग पत्र ।

Read Time:1 Minute, 43 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव दुलालकांति नंदी एवं अध्यक्ष अशोक कुमार झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय विधायक सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से उनके आवास पर मिलकर अपनी मांगों से उन्हें अवगत कराया। संघ की मांगों में मुख्य रूप से शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 में संशोधन करते हुए स्थानीय निकाय द्वारा नियुक्त सभी शिक्षकों को उक्त नियमावली से आच्छादित करते हुए राज्य कर्मी का दर्जा देने,सक्षम पदाधिकारी से न्यून किसी भी कर्मी को विद्यालय निरीक्षण करने के आदेश को निरस्त करने एवं पुरानी पेंशन योजना से सभी शिक्षकों को अच्छादित करने की मांग प्रमुख थे। प्रधान सचिव ने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में संघ 11एवं 12 जुलाई को अपने क्षेत्रीय माननीय विधायकों ,विधान पार्षदों के आवास पर धरना देते हुए अपने मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौपेंगी।पूर्व उप मुख्यमंत्री ने संघ की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए इस ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया।

Previous post रेल पुलिस ने मोबाइल सहित चोर को किया गिरफ्तार ।
Next post जदयू कार्यकारिणी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर किया चर्चा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial