July 30, 2026

रेल पुलिस ने मोबाइल सहित चोर को किया गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 12 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल ईस्ट पोस्ट के इंस्पेक्टर राकेश कुमार और रेल पुलिस एसएचओ मो इमरान आलम के नेतृत्व में संयुक्त रूप से लगातार सघन छापामारी अभियान जारी है। इसी क्रम में जीआरपी और आरपीएफ के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए यात्री के चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध कटिहार रेल थाना में धारा 414 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार 19 वर्षीय अररिया निवासी सज्जन कुमार पासवान है। गिरफ्तार युवक को कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4/5 से गिरफ्तार किया गया है।

Previous post सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई ।
Next post जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने पूर्व उप मुख्यमंत्री को सौंपा माँग पत्र ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial