August 25, 2026

आरपीएफ ने दो मोबाइल चोरो को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 42 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ की सीपीडीएस टीम द्वारा कटिहार न्यू स्टेशन बिल्डिंग स्थित हनुमान मंदिर के पास से दो मोबाइल चोरो को यात्रियों के चोरी के अलग अलग कंपनी के मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगो में 23 वर्षीय मो फिरोज शेख और 25 वर्षीय अतवारी शेक शामिल है । वही पकड़े गए लोगो के विरूद्ध रेल थाना में कांड संख्या 366/23 धारा 414 /34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसे रेलवे मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर राकेश कुमार के साथ सीपीडीएस टीम के प्रभारी सैयद अहसान अली,आरपीएफ एसआई आबेदानंद सिंह, मुक्ति शील, रेल पुलिस थाना अध्यक्ष मो इमरान आलम, आरपीएफ के मनोज सिंह सहित रेलवे के अन्य बल के कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे।

Previous post डिवीजन स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित रेल में कला को बढ़ावा देना है उद्देश्य – डीआरएम
Next post जीएमसीएच में नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन से हुआ समापन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial