गोरखपुर धाम में श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण ।
बारसोई (मनोरंजन साहा)
गुरुवार को बारसोई अनुमंडल स्थित आजमनगर प्रखंड में बहुचर्चित एवं प्रसिद्ध शिव मंदिर गोरखधाम मंदिर में लगने वाले आगामी श्रावणी मेला को लेकर जिला पदाधिकारी मनैश कुमार मिना एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के द्वारा गोरखनाथ धाम में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम, एससीडीपीओ बारसोई अजय कुमार सहित उपस्थित पदाधिकारीयों ने पूजा अर्चना की । इस दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा सड़क को सुचारू एवं सुगम बनाने का निर्देश संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। वहीं जलाभिषेक को आए हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की सुविधा न हो इसके लिए ट्रैफिक का पुख़्ता इंतज़ाम मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था, अग्निशमन गाड़ी की व्यवस्था एवं रूट लाइनिंग का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सचिव एवं सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
