November 5, 2026

जिलाधिकारी ने मनिहारी गंगा तट का जायजा लिया, बढते जलस्तर पर स्थानीय प्रशासन को दिये दिशा निर्देश।

Read Time:2 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बुधवार को जिलाधिकारी मुकेश कुमार मीणा , एस पी जीतेन्द्र कुमार के साथ मनिहारी पहुंचे।उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से श्रावण मास में मनिहारी गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की ऊमड़नेवाली संभावित भीड़ के मद्देनजर की जा रही प्रशासनिक पहल की जानकारी ली। जिलाधिकारी श्री मीणा , पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के साथ मनिहारी गंगातट पहुंचकर जायजा लिया। गंगा नदी में बढते जलस्तर के कारण श्रद्धालुओं से पर्याप्त एहतियात बरतने की अपील की। नदी मार्ग में नाव के सहारे यात्रा करनेवाले यात्रियों से भी सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की। नाविकों को भी क्षमता से अधिक यात्री व भार नाव पर नहीं लेने की हिदायत दी तथा साथ ही नाव संचालक को सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट , छल्ला मुहैया कराने एवं सभी यात्रियों का ब्योरा रखने को लेकर सख्त हिदायत दी । श्रावण मास में गंगा स्नान को लेकर मनिहारी गंगाघाट पहुंचनेवाली श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंगा किनारे बैरिकैडिंग सहित अन्य सुरक्षात्मक कदम उठाये जाने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिये।इस मौके पर मनिहारी नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार ने भी जिला पदाधिकारी को नगर पंचायत की ओर से मनिहारी गंगाघाट पर उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधा की जानकारी दी। मौके पर मनिहारी डीएसपी मनोज कुमार , डीसीएलआर अशोक कुमार, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान, थानाध्यक्ष पंकज आनंद मौजूद थे।

Previous post गोरखपुर धाम में श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण ।
Next post बढ़ते अपराध को लेकर कटिहार में इंडिया गठबंधन 20 जुलाई को निकलेगी प्रतिरोध मार्च
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial