November 2, 2026

सम्भावित बाढ़ को लेकर तटबंधों की सुरक्षा उपाय का डीएम ने निरीक्षण किया

Read Time:1 Minute, 42 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र कुमार ने संयुक्त रुप से सम्भावित बाढ़ पूर्व तटबंधों की सुरक्षा संबंधी कार्यों का मनिहारी बाघमारा घाट पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अभियंताओं से तटबंध की सुरक्षा को लेकर की जा रही कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।मनिहारी बाघमारा घाट पर बाढ़ कटावरोधी कार्यों के विषय में विभागीय अभियंताओं ने जिलाधिकारी को जानकारी दी।जिलाधिकारी मीणा बाघमारघाट से मोतीढ़ाला केवाला तक बांध का निरीक्षण किया ।जगह जगह बांध की क्षतिग्रस्त भाग को अविलंव दुरुस्त करने की हिदायत दी। बाढ़ कटाव जैसे समस्याओं से निपटने को लेकर पूर्व तैयारी कर लेने का भी निर्देश दिये। नदी भाग में अवैध खनन पर विशेष चौकसी के निर्देश दिये।मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ,मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण सुशांतशेखर ,सहायक अभियंता आलोक कुमार, जेई प्रमोद कुमार, बीडीओ रणधीर कुमार, सीओ निहारिका मौजूद थी।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर के छात्र-छात्राएं शत प्रतिशत वेश में आते हैं
Next post लाईका नदी में लगे मखाना को दबंगों ने किया नष्ट, पीड़ित पट्टेदार ने प्रशासन से लगाई गुहार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial