डॉक्टर की मोटरसाइकिल हुई चोरी।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डडंखोरा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित प्रखंड स्तरीय प्रथम वर्गीय पशु अस्पताल के प्रांगण से पशु चिकित्सक की मोटरसाइकिल चोरी की घटना प्रकाश में आया है। दिन दहाड़े मेन रोड पर स्थित पशु अस्पताल के प्रांगण से मोटरसाइकिल की चोरी होने से लोगों की बीच कोतहल बना हुआ है। इस संबंध में प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विकास कुमार ने बताया कि हर रोज की भांति आज भी पशु चिकित्सालय अस्पताल के प्रांगण में गाड़ी लगाकर ऑफिस में बैठा था। दिन के करीब 12 बजे ऑफिस से जब बाहर निकला तो बाहर में खड़ी गाड़ी को नहीं देखा। आसपास भी देखा कहीं गाड़ी नजर नहीं आया ।उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
