जाप( लो) के कार्यकर्ता सम्मेलन को दहारे पप्पू यादव संगठन मजबूती पर दिया जोड़।
संजय कुमार (कोढ़ा)
कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा प्रखंड के उच्च विद्यालय कोढ़ा के मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जनसभाएं की गई जिनमें हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए । कई कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बातों को रखा। वही लोगों ने जन अधिकार पार्टी के नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से आगामी लोकसभा चुनाव में लोकसभा क्षेत्र पूर्णिया से चुनाव लड़ने की अपील की । इस सभा में पूर्व प्रमुख वकील दास ने जनता से जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव को भारी मतों से जीतने की अपील की। वही राजेश रंजन पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र मेरा कर्म क्षेत्र है मैं पूर्णिया ही ने पूरे भारतवर्ष में एक सच्चा सेवक के रूप में जाना जाता हूं । मैंने हर वक्त लाचार , असहाय एवं जरूरतमंदों की सेवा की है ।जब – जब हमारे भारत के किसी कोने में संकट आया है तो वहां 24 घंटे के अंदर पहुंचकर लाचार एवं असहाय की सेवा में जुट गया हूं। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण भरोसा है कि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद हमें अवश्य ही प्राप्त होगा क्योंकि हमने आज तक फल की चिंता ना करते हुए सिर्फ सेवा की भावना से जनता की सेवा की है।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
