वाहन जांच के दौरान 18 लीटर देशी शराब बरामद,बाईक जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक मोटर साईकिल की तलाशी ली गयी तो इसमें तस्करी कर ले जाये जा रहे 18 लीटर देशी शराब पुलिस ने बरामद की । मोटर साईकिल सवार युवक की पहचान नवाबगंज निवासी राजकुमार मंडल पिता जनार्दन मंडल के रूप में हुई है।मनिहारी थाना में कांड संख्या 122/24 दर्जकर कर मद्य निषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में शराब के साथ पकड़े गये आरोपी को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। इस अभियान में पीएसआई अमित कुमार व अन्य शामिल थे। मनिहारी अन्तर्राज्यीय सीमवर्ती क्षेत्र से सटे रहने के कारण अन्य राज्यों से यथा झारखंड , पश्चिम बंगाल से लाकर जिले के विभिन्न भागों मे चोरीछिपे शराब पहुंचाये जाते हैं।समय समय पर पुलिस की छापामारी मे पकड़े भी जाते हैं।उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो तो इस गोरखधंधे मे शामिल सफेद पोश बेनकाब हो सकते हैं।इस अवसर पर सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार और एएसआई अरुण कुमार मौजूद थे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
