July 26, 2026

रेल अधिकारियों को डीआरएम ने किया सम्मानित ।

Read Time:2 Minute, 12 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार मंडल पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने मंगलवार को राजभाषा पकवाड़ा के अंतर्गत राजभाषा के प्रचार और प्रसार एवं प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कटिहार मंडल कार्यालय पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के सभागार में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कटिहार रेलमंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अतुल कुमार मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी अंजनी कुमार और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अमित सिंह क्रमशः प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हे मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार द्वारा पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि रेल मंत्रालय भारत सरकार के सभी कार्यालयो, उपक्रमों, उद्यमो और संस्थाओ में हिंदी पखवाड़ा हर वर्ष 14 सितंबर से 28 सितंबर अथवा एक सितंबर से 14 सितंबर तक मनाया जाता है। भारतीय रेल में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए हिंदी पखवाड़े के दौरान अनेक हिंदी कार्यक्रम जैसे प्रतियोगिताएं, कवि सम्मेलन, संगोष्ठी के साथ भारतीय स्तर पर हर विभाग द्वारा राजभाषा सम्मेलन भी आयोजित करने का प्रावधान है। वही रेल प्रशासन द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष में हिंदी में अधिक कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हर वर्ष सम्मानित भी किया जाता है।

Previous post अंबेडकर कॉलोनी में हेल्थ मेला का आयोजन।डेंगू से बचाव हेतु छिड़काव भी किया ।
Next post बिहार पुलिस मुख्यालय के,कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग के निर्देशानुसार बैंच लगाकर किया गया सम्मानित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial