अंबेडकर कॉलोनी में हेल्थ मेला का आयोजन।डेंगू से बचाव हेतु छिड़काव भी किया ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
जिला स्वास्थ समिति कटिहार ने अंबेडकर कॉलोनी कटिहार में हेल्थ मेला का आयोजन किया गया।जागरूकता मेला में नगर निगम का सहयोग भी काफी महत्वपूर्ण रहा, साफ सफाई के व्यवस्था के साथ-साथ ही फागिंग की भी व्यवस्था की गई।पूरे मोहल्ले में डेंगू से बचाव हेतु छिड़काव भी किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों एवं नगर निगम के कर्मियों के द्वारा अंबेडकर कॉलोनी में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जागरूकता संबंधित बातें बताई गई।साफ सफाई के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया ताकि डेंगू से बचाव हो सके। हेल्थ मेला में सिविल सर्जन जितेंद्रनाथ सिंह पहुंचकर जानकारी दिया। शिविर में टीवी जांच एचआईवी जांच डेंगू जांच के साथ-साथ कैंसर के भी स्क्रीनिंग का काम किया जा रहा है।जितने भी तरह की स्वास्थ्य सुविधा सरकारी हॉस्पिटल में मिलती है।इस शिविर में दिया जा रहा है।यहां आए हुए सभी मरीजों के जांच के पश्चात ओपीडी के माध्यम से दवा का भी वितरण किया जा रहा है। डॉक्टर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि लक्षणों में तेज़ बुखार, सिरदर्द, चकत्ते और मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द शामिल है। गंभीर मामलों में, गंभीर रक्तस्राव और सदमे की स्थिति हो सकती है। सभी डेंगू के लक्षण है डेंगू जानकारी के अभाव में और मलिन बस्ती में ज्यादा पाया जाता है। इसलिए सरकार के योजना के तहत आज अंबेडकर कॉलोनी में स्वास्थ्य मेला करके सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा। डेंगू के मरीज को भी चिन्हित किया जाएगा। डीपीसीमजहर अमीर ने जानकारी दिया गया कि अभी तक कैंप में टीवी के 185 मरीजों का स्क्रीनिंग किया गया है। जिसमें 5 मरीजों को टीवी संभावित माना गया है।अर्बन पीएचसी रामनगर के द्वारा यहां कुल 110 मरीजों को ओपीडी की सुविधा दी गई। उनमें से 4 मरीजों का डेंगू टेस्ट भी किया गया।कुल 31 मरीजों का एचआईवी स्क्रीनिंग किया गया तथा उसको एचआईवी के रोकथाम की जानकारी दी गई। सभी जांच किए गए मरीज में एचआईवी पॉजिटिव नहीं मिले।आयुष्मान योजना के तहत कुल 6 लाभार्थी का भी कार्ड का निर्माण किया गया।हाइपरटेंशन एवं ब्लड शुगर के कुल 58 मरीजों का जांच किया गया जिनमें से 3 मरीज हाइपरटेंशन के पाए गए साथ ही 2 मरीज डायबिटीज के भी पाए गए।88 लोगों के स्क्रीनिंग में 6 कैंसर के संभावित मरीज मिले। साथ ही एक अति संभावित मरीज को भी चिन्हित किया गया है। इन सभी को सदर हॉस्पिटल कटिहार बुलाकर जांच किया जाएगा।इस दौरान डा0 जहांगीर आलम,संतोष कुमार,राहुल कुमार,काउंसलर रोहित कुमार,पिंकी तमांग और प्रिया कुमारी सहायक नर्स स्टाफ वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स ए कमलेश कुमार साहू, रजनी कुमारी, गायत्री कुमारी और मोहम्मद साबिर आलम आदि उपस्थित थे।
