October 28, 2026

जनता दरबार में आपसी सहमति नहीं नहीं होने से आगामी तिथि निर्धारित।

Read Time:1 Minute, 10 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

भूमि विवाद को लेकर डंडखोरा थाना के प्रांगण में आयोजित जनता दरबार में चार मामले को लेकर फरियादी पहुंचे। जनता दरबार में चार मामलों पर सुनवाई अंचलाधिकारी चंदन कुमार एवं थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने संयुक्त रुप से किया। सीओ ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर प्रखंड क्षेत्र से चार आवेदन प्राप्त हुए हैं । जिसमें  दो पुराने एवं दो नए मामलों को लेकर फरियादी पहुंचे हैं। चार आवेदनों पर दोनों पक्षों की आपसी सहमति नहीं बनने के कारण अगले साप्ताहिक जनता दरबार में सभी आवश्यक कागजात दुरुस्त कर ही पहुंचे कहा गया। इस मौके पर अंचल निरीक्षक सह राजस्व कर्मचारी मोहम्मद अहसान अली फरियादी सहेंद्र मंडल, गीता देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous post भूमि विवाद निष्पादन को ले जनता दरवार का आयोजन।
Next post बिहुला विषहरी की पांच दिवसीय पुजा हुईं शुरू ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial