July 20, 2026

बिहुला विषहरी की पांच दिवसीय पुजा हुईं शुरू ।

Read Time:1 Minute, 36 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत के सीमा रेखा पर स्थित बिहुला घाट अमडोल में श्री श्री 108 बिहुला विषहरी माता की पांच दिवसीय पूजा का बौद्धिक मंत्र उच्चारण कर किया गया प्रारंभ। श्री श्री 108 बिहुला विषहरी माता पूजा समिति अमडोल के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह, सचिव सुदामा प्रसाद मंडल, कोषाध्यक्ष सृष्टि सिंह, एवं निगरानी समिति के उपाध्यक्ष किशन सिंह सहित सभी सदस्यों के द्वारा बताया गया कि, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादो माह के संक्रान्त के शुभ अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से बौद्धिक मंत्र उच्चारण कर तथा प्रतिमा स्थापित कर पांच दिवसीय बिहुला विषहरी माता की पूजा पाठ एवं मेला का आयोजन किया गया है, इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, रमेश कुमार मंडल,फुलचंद मिर्धा साथ साथ समाजसेवी लोग उपस्थित थे श्री श्री 108 बिहुला बिषहरी माता पूजा समिति अमडोल के दर्जनों सदस्यों के साथ श्रद्धालु माताएं मौजूद थी।

Previous post जनता दरबार में आपसी सहमति नहीं नहीं होने से आगामी तिथि निर्धारित।
Next post जनता दरबार में सात मामलों का हुआ निष्पादन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial