October 28, 2026

कांग्रेस नेता के प्रयास से विधानसभा में बासगीत पर्चा को लेकर पुछे प्रश्न

Read Time:1 Minute, 5 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण यादव के अथक प्रयास पर स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने विधानसभा में बघार पंचायत के वार्ड संख्या एक में रह रहे 200 महादलित भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा निर्गत करने के लिए आवाज उठाई। मालूम हो कि ये महादलित परिवार वर्षों से सरकारी भूमि पर घर बना कर जीवन यापन कर रहे हैं। इसके बाद संबंधित मंत्रालय ने विभागीय आदेश देते हुए समाहर्ता कटिहार को अभियान बसेरा फेस 2 के तहत सर्वे कर भूमि उपलब्ध कराने हेतु पत्र निर्गत किया है।पंचायत के सभी महादलित परिवारों ने विधायक सहित गोपाल कृष्ण यादव को साधुवाद दिया है।

Previous post पचास हजार श्रद्धालुओं ने छठ पर्व को लेकर गंगा में लगाई डुबकी
Next post दिपावली की रात आग लग जाने से 6 घर स्वाहा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial