पीड़ित महिला को न्याय दिलाने गूगल मैन (गोल्डन बाबा) पहुंचे रावतपुर थाने
संवाददाता अनुज तिवारी
कानपुर — शुक्रवार को रावतपुर थाना अंतर्गत निवासी श्रीमती दीक्षा सिंह ने अपने पिता महेंद्र प्रताप सिंह के साथ रावतपुर थाने में थाना अध्यक्ष से मिलकर अपने ससुराल वालो सास ससुर पति बुआ फूफा देवर आदि पर शादी के बाद भी रुपए मांगने वह शारीरिक मानसिक प्रताड़ना देने तथा जान से मारने का आरोप लगाते हुए सभी ससुरालीजनों पर मुकदमा पंजीकृत करने का आग्रह किया श्रीमती दीक्षा सिंह ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2017 में मिर्जापुर पनकी रोड कल्याणपुर निवासी प्रतीक सिंह से हुई थी जिसमें शादी में दहेज व नगद मिलाकर पैतिस लाख रुपए खर्च किए गए थे लेकिन ससुराल वाले उस दहेज से संतुष्ट नही हुये और उसके बाद भी और दहेज की मांग करने लगे तथा माँग पूरी न होने पर मारपीट गाली-गलौज आदि करने लगे उन्होंने बताया कि 2019 में उन्होंने एक पुत्री को जन्म दिया जिसका खर्च भी उनके पिता महेंद्र प्रताप सिंह ही उठा रहे हैं इन्हीं सब बातों को लेकर के आज गूगल मैन गोल्डन बाबा पीड़ित महिला के परिवार को लेकर के थाना रावतपुर पहुंचे और बातचीत करके थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
