November 3, 2026

आदर्श आचार संहिता के कारण प्राणपुर प्रमुख ने तीन माह बाद प्रमुख पद पर दिया योगदान।

Read Time:2 Minute, 24 Second

प्राणपुर( मोहम्मद आरिफ )

विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने सोमवार को प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय में स्थित प्रमुख कार्यालय का विधिवत रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। इस मौके पर प्राणपुर प्रमुख अमित शाह ने अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद आदर्श आचार संहिता लगने के कारण तीन माह बाद प्रमुख पद पर योगदान लिया तथा पहली बार प्रमुख कार्यालय में प्रवेश किया। इस अवसर पर अभिनंदन समारोह का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कटिहार एवं प्राणपुर प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर एवं माला पहनकर प्रमुख का अभिनंदन किया। विधान पार्षद ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के तहत प्राणपुर प्रखंड का चातुर्दिक विकास किया जाएगा। प्रमुख ने अपने संबोधन में पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्राणपुर प्रखंड का कायाकल्प करने का संकल्प लिया। आयोजित समारोह में उप प्रमुख मोहम्मद रफीक,बीडीओ डॉक्टर कुमार सौरभ, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकार दिलीप कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, अधिवक्ता संजय सिंह, वार्ड कमिश्नर बिट्टू घोष, चानंसी यादव, मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, तारीक अनवर, जुलम सिंह, अजय मंडल, विशाल कुमार, समिति सदस्य रणजीत सिंह, विजय कुमार, मोहम्मद इनामुल, सुनील शर्मा,संन्टू रविदास, मिट्ठू चौधरी सहित प्रखंड, अंचल, मनरेगा, बाल विकास, स्वास्थ्य आदि विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी व दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Previous post दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Next post अधिवक्ता का निधन शोक सभा आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial