November 4, 2026

अधिवक्ता का निधन शोक सभा आयोजित।

Read Time:2 Minute, 15 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता दीपक विश्वास का निधन की सूचना मिलते ही पूरे न्यायालय प्रांगण में सोमवार को शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन स्थित राजेंद्र प्रशाल में और जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला जज के न्यायालय में एक शोक सभा आयोजित हुई और सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दिया। संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा और सचिव रमेश प्रसाद जायसवाल ने बताया कि स्वर्गीय अधिवक्ता दीपक विश्वास फौजदारी के अच्छे वकील के साथ काफी लोकप्रिय थे। जिनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। वही आयोजित शोक सभा में जिला जज के साथ प्रधान न्यायाधीश ऋषिकांत,एपीजे सत्यनारायण लाल सहंजी, एडीजे अविनाश कुमार, समरेंद्र गांधी, अनिल कुमार राम, तेज प्रताप सिंह,अखिलेश कुमार पांडे, प्रभारी सीजेएम सह सब जज प्रवीण कुमार मालवीया,न्यायिक दंधाधिरारी राहुल कुमार वर्मा, प्रीति कुमारी के साथ पीपी शंभू प्रसाद, अधिवक्ता राजेंद्र मिश्रा, मुनेश्वर प्रसाद यादव, विनोद कुमार ,राजेंद्र कुमार मिश्रा , पवन दुबे , प्रियंका कुमारी, स्वाति साकेत, उमेश कुमार यादव, जगदीश पटेल, यशस्वी कुमार, राजेश कुमार चमरिया सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी व सेकरो की संख्या में अधिवक्तागण मोजूद थे।

Previous post आदर्श आचार संहिता के कारण प्राणपुर प्रमुख ने तीन माह बाद प्रमुख पद पर दिया योगदान।
Next post नाला निर्माण में विलंब से आम लोगों को हो रही है परेशानी जल्द हो कार्य पूर्ण – सुनील कुमार यादव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial